पायलट गुट के विधायक पीआर मीणा का सीएम गहलोत पर बड़ा बयान, पार्टी में अंतर्कलह

जयपुर

राजस्थान कांग्रेस में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उत्पन्न हुई कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें हारने के बाद कई कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं।



चुनाव परिणाम के बाद अब तक अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी नहीं ली है। गहलोत ने अपने बेटे वैभव की जोधपुर में हार पर भी डिप्टी सीएम सचिन पायलट को जिम्मेदारी लेने का बयान भी दिया था। सचिन पायलट गुट के कई नेता अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग भी कर रहे है। इसी बीच टोडाभीम के कांग्रेस विधायक पी आर मीणा ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पी आर मीणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेनी चाहिए। मीणा ने कहा कि जब सरकार का नेतृत्व गहलोत कर रहे हैं तो हार की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। इसके साथ ही मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अब जमीनी जुड़ाव नहीं रहा, इसी कारण पार्टी को लोकसभा चुनावों में इतनी करारी हार झेलनी पड़ी। कांग्रेस विधायक मीणा के इस बयान को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No comments