कल गहलोत ने कहा - भाजपा में भी होगी बगावत, आज दो विधायको ने छोड़ी भाजपा

जयपुर

कर्नाटक में काफी सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार कांग्रेस - जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई। कांग्रेस के कई सदस्यों की इस्तीफे के बाद कर्नाटक में यह स्थिति बनी, अब कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का दावा कर दिया है।




कर्नाटक में हुए घटनाक्रम के बाद राजस्थान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गैर लोकतांत्रिक तरीके से तथा धनबल के माध्यम से विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बीजेपी का यह तरीका भविष्य में उन पर भारी पड़ेगा। 

गहलोत के इस बयान के 24 घंटे के भीतर भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी के 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ कर राज्य की कांग्रेस सरकार को समर्थन कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश में विधायक शरद कोल व नारायण त्रिपाठी ने यह बगावत करी है।

कर्नाटक व गोवा में सरकार गिरने के बाद अब कांग्रेस भी विशेष रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस को आशंका है कि कर्नाटक वाला नाटक मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी हो सकता है, इसलिए कांग्रेस भी अब बीजेपी की तरह विपक्षी विधायकों पर नजर रख रही हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस प्रकार की राजनीति का खिलाड़ी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार गहलोत की वजह से भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजस्थान में इस प्रकार का कोई गांव के खेलने के लिए तैयार नहीं है।

No comments