सलमान और शाहरुख खान को छोड़ा पीछे, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सनी लियोनी के

सनी लियोनी को भारत में गूगल में सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए अभिनेत्री सनी लियोन शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।



भारत में सनी लियोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। सनी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और गूगल सर्च में इस साल अगस्त के पहले हफ्ते तक सबसे अधिक सर्च की जाने वाली हस्तियों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए अभिनेत्री सनी लियोन शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।





गूगल ट्रेंड्स एनालिटिक्स के अनुसार, सनी से जुड़ी ज्यादातर खोजें उनके वीडियो के संबंध में हैं, इसके अलावा उनकी बायोपिक श्रृंखला 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' को भी लोगों ने सर्च किया है। 

सनी से जुड़े अधिकतर सर्च ट्रेंड्स बताते है कि उन्हें सबसे ज्यादा पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे मणिपुर और असम में खोजा गया है।


शीर्ष स्थान पर बने रहने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सनी ने कहा, 'मेरी टीम ने मुझे इस बात की जानकारी दी और मैं इसका श्रेय अपने फैंस को देना चाहूंगी, जो हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं।

 यह एक महान भावना है।' पिछले साल भी भारत में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले हस्तियों की इस सूची में सनी पहले स्थान पर रही थीं।

                 

No comments