बिग बॉस 13 में नया खुलासा, कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने कहा- बचपन मे मेरे पिता ने..
इन दिनों टीवी पर बिग बॉस 13 का क्रेज देखा जा रहा है। लोग इस टीवी शो को बड़े शौक से देख रहे है। इस शो को शुरू हुए अभी 1 सप्ताह ही नहीं हुआ लेकिन शो के कंटेस्टेंट आए दिन नए खुलासे कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं पिछले सप्ताह किसने अपनी जिंदगी के बारे में बताया है।
Third party image reference
इस शो में कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने टीवी पर अपनी जिंदगी के संघर्ष को बताया है। आरती सिंह ने शहनाज गिल को बताया कि वह काम नहीं मिलने से कुछ सालों से इस डिप्रेशन में चल रही थी। आरती सिंह ने बताया कि उन्होंने दो टीवी शो मायका और वारिस में नजर आयी और उनका यह काम लोगों को बहुत पसंद आया लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कोई नया काम नहीं मिला, जिसकी वजह कुछ सालों तक डिप्रेशन में चली गई।
Third party image reference
आरती सिंह ने आगे बताया कि उन्हें माता-पिता का कभी प्यार नहीं मिला। जब उसने जन्म लिया तो उसकी मां का निधन हो गया, उसकी मां को कैंसर था। इसके बाद वह मां की बेस्ट फ्रेंड के पास दिल्ली रहने चली गई। वह 5 साल की थी तब उसके पिता का भी निधन हो गया। आरती सिंह ने बताया कि उन्हें हमेशा डर रहता था कि उन्हें कोई छोड़कर ना चला जाए इसलिए उसने हमेशा सामने वाले व्यक्ति को खुद से ज्यादा प्यार किया है। आरती सिंह ने कहा कि बचपन में मेरे पिता ने मुझे कभी प्यार नहीं किया है, मैं उनके साथ नहीं रही हूं।
Third party image reference
आपको बता दें कि कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह दोनों सगे भाई-बहन है और बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इनका मामा है। खैर, आरती सिंह के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। यह खबर पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर करे। बॉलीवुड से जुड़ी हुई खबरें पाने के लिए फॉलो आइकन को जरूर दबाएं।
न्यूज सोर्स- कलर्स टीवी



Post a Comment