अयोध्या विवाद के बोलबाले में इस तरफ नहीं गया किसी का ध्यान, अक्षय कुमार को हो गया

नमस्कार, अयोध्या विवाद के फैसले का इंतज़ार सालों से किया जा रहा था। आखिरकार 9 नवंबर को ये बड़ा फैसला आ गया और सुप्रीम कोर्ट के 5 न्यायधीशों ने इस कई साल पुराने विवाद को सुलझाते हुए ऐलान किया कि विवादित ढांचे की ज़मीन हिन्दुओं को दी जाए और मुस्लिमों को मस्जिद के लिए अलग से 5 एकड़ ज़मीन दी जाए।


Image- amarujala.com
बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने इस मुद्दे पर अपने-अपने विचार प्रकट किए। लेकिन इस सब में एक अभिनेता ने चुप्पी साधी हुई है। वो मशहूर एक्टर अक्षय कुमार हैं। दरअसल 9 नवंबर को अयोध्या के केस का फैसला आने से अक्षय को भारी नुकसान हुआ है।


Image- indiatoday.in
फैसला आते ही सबका ध्यान इसके बारे में और जानने की तरफ चला गया। न्यूज़ चैनल्स और यूट्यूब पर भी इन्हीं ख़बरों का बोलबाला हो गया और यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट अयोध्या मामले से जुड़ी ख़बरों से भर गयी। इस सब से अक्षय की नई म्यूज़िक वीडियो 'फिलहाल' की तरफ लोगों का ट्रैफिक कम हो गया।


Image- bollywoodhungama.com
इंडस्ट्री में इतने लंबे समय से रहने के बाद अक्षय ने नुपुर सेनन के साथ अपनी पहली म्यूज़िक वीडियो बनाई है। यह वीडियो 9 नवंबर को शाम 5 बजे रिलीज़ हुई थी। तब से लेकर इस आर्टिकल के लेखन के समय तक वीडियो पर 2 करोड़ से ज़्यादा व्यूज़ आने के बावजूद यह ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाई है जबकि अरिजीत सिंह के नए गाने 'इंतज़ार' ने यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट पर 18वां स्थान हासिल कर लिया है।


Image- twitter.com


Image- thelivemirror.com
अयोध्या का फैसला आने से अक्षय के इस वीडियो के व्यूज़ पर यकीनन तौर से असर पड़ा है। अक्षय ने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा हो जाएगा। उम्मीद करते हैं कि अयोध्या फैसले पर लोगों के विचार जल्द ही मिल जाएंगे और मामला ठंडा हो जाएगा और अक्षय की ज़िंदगी की ये पहली म्यूज़िक वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट पर एक अच्छा रैंक हासिल कर पाएगी। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।

No comments