JDU प्रखंड अध्यक्ष की बेटी ने अपने ही गावं के लड़के से भाग कर की शादी, घरवालों ने लगाया अपहरण का आरोप

बांका: जदयू प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह की बेटी अंजली सिंह गाँव के ही अभिनंदन साह के साथ भाग कर शादी कर ली। दोनों प्रेमी युगल थाना पहुंचकर अपने बचाव की फरियाद किया। बता दे की जिले के बांका प्रखंड के जोगडीहा गांव का मामला है। जहां प्रेमी युगल ने भाग कर न सिर्फ शादी की, बल्कि शादी के बाद उन्होंने सिंदूरदान का वीडियो भी वायरल किया है।
वायरल वीडियो में लड़की यह कह रही है कि मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। हम दोनों एक दूसरे से छह साल से प्यार करते थे, इसलिए हमने शादी की है। मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया है। लड़की ने कहा है कि मेरे सास-ससुर को कुछ नहीं होना चाहिए। अगर घर वालों ने परेशान किया तो दोनों खुदकुशी कर लेंगे। वीडियो में दोनों शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो में लड़की यह कबूल कर रही है कि मैंने शादी अपनी मर्जी से की है। मेरा अपहरण नहीं हुआ है।
संदर्भ पढ़ें : Uc News
Post a Comment